Akhilesh Yadav on Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में पिछले काफी समय से सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य को सपा में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी मंत्री के समक्ष मानसून और विंटर ऑफर रखा है।
अखिलेश का बयान
हालांकि अब अखिलेश अपना ऑफर वापस ले रहे हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने अपने हालिया बयान में किया है। अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए उन्हें स्टूल किट नेता करार दिया है। अखिलेश का कहना है कि बीजेपी के एक स्टूल किट नेता है, वो बहुत किट किट किट किट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनका ऑफर मुझे खत्म करना पड़ेगा। सुनने में आ रहा है ये स्कूल किट मंत्री उधार पर बैठे हुए हैं। उन्हें हुकुम मिलता है। इसलिए कभी इधर कभी उधर लगा रहता है। कम से कम इन्हें जातीय जनगणना पर बात करनी चाहिए और जो आरक्षण खत्म होने की बात हो रही है उस पर बात करनी चाहिए।
क्या है सच?
गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य पिछले कई दिन से दिल्ली और लखनऊ के बीच चक्कर लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यूपी बीजेपी में कुछ ठीक नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य बगावती तेवर दिखा रहे हैं। वो सीएम योगी की बैठकों में भी नजर नहीं आते हैं। हालांकि कुछ राजनीतिक जानकारों ने इन अफवाहों को गलत करार दिया है। उनका मानना है कि केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या रेप केस पर सपा सांसद बोले-आरोपी को फांसी दो, सरकार के सामने रखी 2 बड़ी मांग
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
17 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines