Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे और शी जिनपिंग के साथ मुलाकात ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। पीएम मोदी SCO समिट में शामिल होने चीन पहुंचे हैं, जिस कारण विपक्षी नेताओं ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी है। खासतौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुलाकात पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों से भारत में स्थानीय उद्योगों और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका मानना है कि चीन का माल भारत के बाजार में उभरने से हमारे देश के छोटे व्यापारी प्रभावित होंगे जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी और देश की निर्भरता चीन पर एकबार फिर बढ़ती जाएगी।
गलवान घाटी की चर्चा
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से सवाल किया कि चीन दौरे के दौरान क्या उन्होंने गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों, पहलगाम और पुंछ में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों का ख्याल किया? उन्होंने कहा कि विपक्ष और कांग्रेस की तरफ से भी इस मुलाकात को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…
ये भी पढ़ें- Video: यूपी के सीतापुर में आदमखोर बाघ का आतंक, 25 गांवों में फैली दहशत
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
4 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
17 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
19 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines