News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SIR और चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। संसद का सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ रहा है, लगातार कार्यवाही बाधित हो रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि एफिडेविट जमा किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर भी अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भेजी गई जानकारी की पावती शेयर की है।
वहीं, सोमवार को जब अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे तो संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मीडिया को दिखाया कि उनके पास चुनाव आयोग को भेजी गई सारी जानकारियों की पावती है। अखिलेश यादव ने अपना फोन खोलकर मीडिया को सारे दस्तावेज दिखाए। उन्होंने कहा कि जानबूझकर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, जिसमें पिछड़े समाज के लोग शामिल हैं। इसके बाद वे चुनाव जीत जाते हैं और यह दिखाते हैं कि उन्हें सबका वोट मिल रहा है। कई जगहों पर हम बेहद कम वोट से चुनाव हारे हैं। अगर हमें ठीक तरीके से वोटर लिस्ट मिल जाए तो हम इस कमी को अच्छे से उजागर कर सकते हैं। अगर एक जिलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाए तो एक भी वोटर का नाम नहीं कटेगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.