
IPL 2025: मयंक यादव की वापसी के बाद कौन होगा बाहर? स्टार गेंदबाज पर मंडराया खतरा
IPL 2025: आईपीएल 2025 में मयंक यादव की एंट्री होने जा रही है। उनकी वापसी के बाद स्टार गेंदबाज का पत्ता साफ हो सकता है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Mayank Yadav: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स मयंक यादव की गैरमौजूदगी में खेल रही है। हालांकि अब तक खेले गए 6 मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में उसे हार का सपना करना पड़ा। वह चोटिल चल रहे थें इसलिए टीम से दूर हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब मयंक जल्द ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से मयंक को हरी झंडी मिल गई है। अगर मयंक की वापसी होती है तो आकाशदीप की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है। क्योंकि अब तक खेले गए मुकाबले में आकाशदीप खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने 4 मैच में 7 विकेट लिए थे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: