हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बैट मारते सबने देखा, फिर कैसे बरी हुआ BJP मंत्री का बेटा? 'बल्लाकांड' में पहुंचा था जेल! ये है पूरी कहानी

MP News: इंदौर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को बल्लेबाजी कांड में बड़ी राहत मिली है। लेकिन, उनकी रिहाई ने कई बड़े सवाल भी उठाए हैं।

विज्ञापन

Akash Vijayvargiya Acquitted : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, यहां की एमपी-एमएलए अदालत ने तीन साल पहले इंदौर में हुए बल्ला कांड में भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत 10 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया है। बता दें कि इस मामले ने पूरे देश में चर्चा बटोरी थी। अब आकाश विजयवर्गीय को क्लीन चिट मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें बल्ले से मारते हुए सबने देखा था फिर उन्हें कैसे बरी कर दिया गया।

दरअसल, तीन साल पहले इंदौर नगर निटम की एक टीम गंजी कंपाउंड इलाके में एक जर्जर मकान को गिराने गई थी। इस दौरान उस समय के विधायक रहे आकाश विजयवर्गीय और नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र के बीच बहस हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि आकाश विजयवर्गीय ने धीरेंद्र पर बैट से हमला कर दिया था। इस घटना के वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। मामले में आकाश को जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन, अदालत की ओर से उन्हें मिली क्लीन चिट ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पूरा केस समझने के लिए देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola