हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: महायुति में क्यों शामिल हुई NCP? अजित पवार ने बताई वजह

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने महायुति में शामिल होने की वजह बताई।

विज्ञापन
Ajit Pawar

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ओर से तीन-तीन पार्टियों के गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला होगा। चुनावी हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शरद पवार से दूरी और एनडीए से नजदीकी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और राज्य के विकास के लिए महायुति में शामिल हुए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट्र में बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वे विकास के एजेंडे के साथ महायुति सरकार में शामिल हुए हैं। ऐसे में अब विपक्ष को दिक्कत हो रही है। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि वे अपने धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव में एनसीपी के सभी विधायकों ने बीजेपी और शिवसेना गठबंधन का समर्थन किया। साल 2014 में शरद पवार ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए खुले तौर बाहर से भाजपा को सपोर्ट दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें