Ajay Devgn Actress Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ की एक्ट्रेस अमाला पॉल के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। अमाला ने पिछले साल 2023 में बिजनेसमैन जगत देसाई के साथ दूसरी शादी रचाई थी। शादी के 8 महीने बाद ही उन्होंने बेबी बॉय का ग्रैंड वेलकम किया है। इसके साथ ही कपल ने अपने बच्चे को बेहद प्यारा नाम दिया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन दिया, ‘बेटा हुआ है। मिलिए हमारे नन्हे चमत्कार ईलाई से। ईलाई का जन्म 11 जून को हुआ है।’
एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो
अमाला पॉल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशियों की झलक फैंस को दिखाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमाला पॉल ने न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लिया हुआ है। वहीं उनके दूसरे पति जगत देसाई पत्नी और बच्चे का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमाला पॉल ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD हिट या फ्लॉप? दीपिका-प्रभास की फिल्म पर क्या कहती है ज्योतिषी की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
1 hr agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
3 hrs agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
9 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
9 hrs agoआराधना मिश्रा ने न्यूज 24 से की खास बातचीत, यूपी कांग्रेस की कमान संभालने पर जाहिर की खुशी
22 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
23 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 days agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines