Aishwarya Sharma Neil Bhatt Divorce Rumours: टीवी के पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता काफी समय से सवालों के घेरे में है। कई महीनों से ये कपल साथ नजर नहीं आया है। ऐसे में इनके तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि फैंस एक बार फिर इनके रिश्ते पर सवाल करने लगे। दरअसल, गणेश चतुर्थी पर भी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा साथ नजर नहीं आए। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया से साफ हो गया है कि ऐश्वर्या शर्मा ने अकेले ही बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है।
इस दौरान न तो ऐश्वर्या शर्मा की मांग में सिन्दूर था और न ही गले में मंगलसूत्र। साथ ही उनके पति नील की कमी भी इन तस्वीरों में खलती हुई नजर आ रही हैं। शादी के 4 साल बाद दोनों के बीच में दूरी नजर आ रही है। त्यौहार तो सभी परिवार के साथ मनाते है। ऐसे में पति का ना होना अब कई सवाल खड़े कर रहा है। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि नील कहां हैं? फैंस को इन तस्वीरों को देखकर टेंशन होने लगी है। फैंस को लग रहा है कि कपल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और दोनों अलग हो सकते हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में ऐश्वर्य से सवाल भी किया है कि सच में उनका तलाक हो गया क्या?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines