हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रांची में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, राज्य सरकार से की ये मांग

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा आज रांची पहुंची हैं. उन्होंने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, यह जो जेपीएससी की परीक्षाएं होती है उसको करवाने के लिए एक सुचारू व्यवस्था हो और तुरंत 14वीं जेपीएससी को रद्द किया जाए. उसकी जगह री एग्जाम की डेट और शेड्यूल घोषित किया जाए ताकि सही समय पर भर्तियां हो सके. ये पहली डिमांड जिस पर हम समर्थन यहां से जता रहे हैं.

विज्ञापन

रांची में आज छात्र आंदोलन का 14वां दिन है. छात्र लगातार सरकार के सामने अपनी मांगे रख रहे हैं. वहीं, कई छात्र अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं. इस बीच AISA अध्यक्ष नेहा बोरा आज रांची पहुंची हैं. उन्होंने छात्रों को संबोधित किया.

उन्होंने कहा, यह जो जेपीएससी की परीक्षाएं होती है उसको करवाने के लिए एक सुचारू व्यवस्था हो और तुरंत 14वीं जेपीएससी को रद्द किया जाए. उसकी जगह री एग्जाम की डेट और शेड्यूल घोषित किया जाए ताकि सही समय पर भर्तियां हो सके. ये पहली डिमांड जिस पर हम समर्थन यहां से जता रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘दूसरी डिमांड कि जेएसएससी सीजीएल में जो घोटाला हुआ है जिसकी मार छात्रों को झेलनी पड़ रही है उसको भी रद्द किया जाए और री एग्जाम तुरंत करवाया जाए. हमारी अगली डिमांड कि ये जो पूरे देश भर में सरकारें चलती हैं जिनको खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए छात्रों की परीक्षा करवाने की. हम देखते हैं कि झारखंड में सीडीपीएल जैसी प्राइवेट एजेंसी है जिसको ब्लैक लिस्ट किया है दूसरे राज्य में जिसको ब्लैक लिस्ट किया है खुद जेएससी ने वो प्राइवेट एजेंसी परीक्षा करवा रही है यहां पर.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरीके की प्राइवेट एजेंसियों का कोई काम नहीं है परीक्षा करवाने में शिक्षा देने में हर एग्जाम सरकारी रूप से किया जाए ताकि अगर कोई भी अनियमितता हो, कोई भी पेपर लीक हो कोई भी करप्शन हो, तो सीधे सरकार का हम गिरेबान पकड़ेंगे और उससे जवाबदेही लेंगे. ये तमाम जो प्राइवेट एजेंसियां हैं जो बीच में घुस के हमारे भविष्य को इस देश के भविष्य को इस झारखंड के छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर रही है, इन प्राइवेट एजेंसियों को तुरंत रद्द करना होगा और सारी जिम्मेदारी परीक्षा परीक्षा करवाने की सरकार को लेनी होगी. हम इन डिमांड्स पे इस मंच से अपना समर्थन देते हैं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola