उज्बेकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया, जिसे लेकर भाजपा-RSS और प्रधानमंत्री मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च मित्रता सम्मान ‘ओली दाराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया. इस पर ओवैसी ने कहा कि भाजपा को मुबारकबाद देता हूं कि जिस देश से वह आया, उसी देश से उनके टॉप लीडर अवार्ड ले रहे हैं. जिस बाबर के नाम पर भाजपा और RSS वाले हमें गालियां देते हैं, उसी बाबर के देश से वे अवार्ड ले रहे हैं.
ओवैसी ने RSS से पूछा एक सवाल?
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस देश में जाते हैं, अवार्ड लेकर आते हैं. अब उन्होंने बाबर के देश से अवार्ड लिया है. RSS नेताओं को इस बारे में सोचना पड़ेगा. बाबर का नाम लेकर हमें गालियां देने वालों ने उसी के देश से अवार्ड लिया है तो अब उम्मीद है कि संघ के लोग बाबर का नाम उस तरह नहीं लेंगे, जिस तरह अबतक लेते आए हैं. बता दें कि ओली दाराजाली दोस्तलिक उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी मित्र देश के नेता को दिया जाता है. उज्बेक भाषा में ओली दाराजाली का मतलब सर्वोच्च स्तर और दोस्तलिक का अर्थ मित्रता है. यानी ‘सर्वोच्च मित्रता का सम्मान’.
News 24 की ये वीडियो रिपोर्ट देखें और सुनें कि ओवैसी ने क्या-क्या कहा?
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
17 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines