Ahemdabad Plane Crash Update: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 275 हो गई है। हादसे में विमान में सवार 241 लोगों के अलावा MBBS के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों की भी मौत हुई थी, क्योंकि एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर प्लेन रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराकर जमीन पर गिरा था। विमान में आग लग गई थी और लोग जिंदा जलकर मारे गए थे। शव बेहद बुरी हालत में मिले कि उनकी शिनाख्त करने के लिए परिजनों के DNA सैंपल लेने पड़ रहे हैं, लेकिन हादसा पीड़ितों के परिजनों को शवों के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले आयूब और उसके परिवार के शव लेने आए परिवार ने गुजरात अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि DNA सैंपल दिए 48 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। मुंबई से आए हुए हैं, लेकिन रिपोर्ट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि रिपोर्ट आएगी, तभी तो शव सौंपे जाएंगे। शव पहले से खराब हालत में हैं और 48 घंटे में उनकी हालत और खराब हो गई होगी। डॉक्टर्स और अस्पताल प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। 2 दिन से यहां पड़े हैं, लेकिन रिपोर्ट कब आएगी, कहां आएगी, कौन देगा? कुछ भी नहीं पता। किसी तरह की कोई व्यवस्था यह देखने को नहीं मिल रही।
बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ होते ही फ्लाइट क्रैश हो गई। अब हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन मृतकों के परिजनों को अपनों की पार्थिव देह के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देखें मामले पर News24 की स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
23 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines