केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विपक्षी दल जहां इसका जमकर विरोध कर रहे हैं और इस योजना को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, तो सरकार इसे वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, सबसे अहम मुद्दा यह है कि जनता इसके बारे में क्या सोचती है। यही जानने के लिए न्यूज24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन पहुंचे आगरा के युवाओं के बीच और उनसे इस योजना के बारे में सवाल किए।
इस दौरान जैसी प्रतिक्रिया युवाओं की देखने को मिली वह विपक्ष के दावों की पोल खेलने वाली है। एक युवा ने इस योजना को लेकर कहा कि जो लोग अग्निवीर योजना में जा रहे हैं वो चार साल बाद अगर वापस भी आ जाते हैं तो उन्हें दूसरी नौकरी मिल जाएगी। हम तो सरकार से खुश हैं। इस युवक की बात पर एक और शख्स ने गारंटी की बात कही तो उसने जवाब में कहा कि जब हमारी सरकार कह रही है तो आखिर नौकरी क्यों नहीं मिलेगी?
युवक ने आगे कहा कि एक लड़का प्राइवेट सिक्योरिटी की नौकरी करेगा तो उसे 7000 मिलेंगे। वहीं लड़का अगर फौज में काम करके आएगा तो उसे 25000 मिलेंगे। बता दें कि इस योजना को लेकर अलग-अलग तरह के रुख सामने आए हैं। एक वर्ग विरोध कर रहा है तो दूसरा इसे देश और युवाओं के लिए फायदेमंद बता रहा है। अब मोहब्बत की नगरी आगरा के युवा इसे किस तरह से देख रहे हैं, यह जानने के लिए देखिए यह पूरा वीडियो।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
18 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines