Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई थी. हार के बाद पवेलियन लौट रहे वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंका ए के खिलाड़ी ने कमेंट किया. जिसके बाद 15 वर्षीय सूर्यवंशी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सके और मैदान पर ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ गए. ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ. जिसके बाद वो एक पूर्व खिलाड़ी के पैर छूते हुए भी नजर आए. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने किसके छुए पैर?
मैदान में हुई लड़ाई के बाद वैभव सूर्यवंशी जब टीम के साथ होटल जा रहे थे. उस समय उनको श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकून मिले. उनको देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने पहले सबसे उनके पैर छुए. जिसके बाद अनुरा टेनेकून ने इस 15 वर्षीय उभरते हुए स्टार बल्लेबाज को सलाह देते हुए कहा, ‘आप अपने गेम पर ध्यान देते रहो और बाहर के शोर को दूर ही रखो. आज बदकिस्मती से आप आगे नहीं बढ़ पाए. लेकिन यह गेम का हिस्सा है, आप हर दिन आगे नहीं बढ़ सकते.’
अनुरा टेनेकून आईपीएल में ही वैभव की बल्लेबाजी देखकर उनके फैन बन गए थे. जिसके कारण ही वो उनसे मिलने आए थे. वैभव की तारीफ करते हुए अनुरा ने कहा ‘मैं IPL में उनकी बैटिंग से सच में बहुत इम्प्रेस हुआ और जिस तरह से वह छक्के और चौके मारते हैं, वह अविश्वसनीय है. मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह आगे भी खेलते रहेंगे.’
ये भी पढ़ें: क्या नाइटक्लब विवाद के बाद डिप्रेशन में चले गए हैं बेन स्टोक्स? इंग्लैंड के कोच ने किया खुलासा!
संबंधित खबरें
47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
13 hrs agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
14 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
17 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
22 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 day agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines