Rakhee Gulzar

बॉलीवुड एक्ट्रेस का उठा डायरेक्टर पर हाथ? कैमरे में रिकॉर्ड गुस्से का क्या है सच?

एक्ट्रेस राखी गुलजार का एक वीडियो टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस डायरेक्टर पर न सिर्फ भड़की हुईं, बल्कि उन्हें थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती दिख रही हैं।

बॉलीवुड में मां का किरदार निभाकर दुनिया में मशहूर हुईं एक्ट्रेस राखी गुलजार लम्बे समय बाद सुर्खियों में छा गई हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, कैमरे में राखी गुलजार का गुस्सा कैद हो गया है। वीडियो में एक्ट्रेस उनके साथ नजर आ रहे डायरेक्टर शिबोप्रसाद मुखर्जी पर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि राखी ने डायरेक्टर को थप्पड़ मारने के लिए हाथ तो उठाया, लेकिन एक्शन लेने से पहले ही अपना हाथ पीछे कर लिया।

विज्ञापन

अब कोई इस वीडियो को मस्ती का नाम दे रहा है, तो कोई इसे एक्ट्रेस राखी गुलजार का गुस्सा बता रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अगर आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे, तो सच खुद ही सामने आ जाएगा। आपको बता दें, जब राखी गुलजार डायरेक्टर शिबोप्रसाद मुखर्जी पर हाथ उठा रही होती हैं, वो मुस्कुरा देते हैं। इसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि दोनों बस मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ