इस बंगले में घूमती है बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की आत्मा? रात को अंदर गए तो 'किस्मत' भगवान भरोसे

Madhubala Haunted House: बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला को एक भयानक बीमारी थी, जिसकी वजह से वो न सिर्फ कई साल बिस्तर पर गुजारने पर मजबूर हो गईं बल्कि उनकी मौत भी हो गई थी। तभी से उनके बंगले में उनकी आत्मा होने की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस को मुक्ति नहीं मिली और उनकी आत्मा भटक रही है।

Madhubala Haunted House

Madhubala Haunted House: किस्मत बंगले में अक्सर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की जाती है। हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने भी इस बंगले में शूट किया। ऐसे में अब उन्होंने रिवील किया है कि क्या वाकई उन्हें भी भूत का सामना करना पड़ा। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि इस बंगले में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) की आत्मा घूमती है। ये बंगला उन्हीं का था और उनकी मौत के बाद से ये आत्मा इस बंगले में भटक रही है।

ऐसे में रात में न तो इस बंगले में जाने की इजाजत मिलती है और न ही कोई शूटिंग हो पाती है। लेकिन इम्तियाज अली ने हाल ही में रिवील किया कि वो ये सब सुनने के बाद भी रात में किस्मत बंगले में जा चुके हैं और उन्हें कोई आत्मा होने का एहसास नहीं हुआ। बता दें, मधुबाला के दिल में छेद था और इस बीमारी की वजह से न तो वो ठीक से शूटिंग कर पाती थीं और न ही कोई मुश्किल काम कर पाती थीं। इतना ही नहीं 9 साल तक वो बिस्तर पर रहीं और बाद में कहा गया कि उनकी अतृप्त आत्मा अब इस बंगले में भटक रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ