हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: 5 भारतीय हीरो ने पलटाया मैच का पासा, श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की यादगार जीत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया था। भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दमपर टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ यादगार जीत हासिल कर ली. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी पारी खेली थी.

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका एशिया कप 2025 सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में आमने सामने थे. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद तिलक वर्मा ने भी 34 गेंदों में 49 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया.

मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां पर अर्शदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 2 रनों पर ही रोक दिया, जिसके जवाब में भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. भारत के 5 हीरो की बात करे तो पहला नाम अभिषेक शर्मा का आता है. इसके बाद दूसरा नाम तिलक वर्मा का आता है, वहीं तीसरा नाम संजू सैमसम का आता है, जिन्होंने 23 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप और कुलदीप यादव जीत के हीरो रहे. कुलदीप ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 1 विकेट लिया था.

अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें