---विज्ञापन---

Video: अभिनव अरोड़ा ने किया बड़ा दावा, Rambhadracharya ने मंच से उतारने के बाद कमरे में बुलाया, दिया आशीर्वाद

Abhinav Arora Rambhadracharya Row: अभिनव अरोड़ा ने कहा कि मेरे घर वालों को जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मेरी भक्ति को नकली कहा जा रहा है, जो मैं और मेरे परिजन बिलकुल बर्दाशत नहीं करेंगे।

Abhinav Arora

Abhinav Arora Rambhadracharya Row: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा और स्वामी राभद्राचार्य मामले में नया मोड़ आ गया है। दरसअल, मीडिया को अपने हालिया बयान में अभिनव अरोड़ा ने ये दावा किया है कि राभद्राचार्य द्वारा उन्हें मंच से नीचे उतारने का वीडियो तो सबने दिखाया। लेकिन किसी ने ये नहीं दिखाया कि इसके बाद स्वामी राभद्राचार्य ने उन्हें अपने कमरे मे बुलाया था। अभिनव का दावा है कि कमरे में राभद्राचार्य ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

अभिनव ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि वायरल वीडियो प्रतापगढ़ का नहीं है,  वह वृंदावन का है। उन्होंने कहा कि मैं नियमित स्कूल जाता हूं। लेकिन बीते दिनों वायरल हुई वीडियो से मुझे सोशल मीडिया पर इतना ट्रोल किया जा रहा है कि मैं और मेरी बहन दोनों फिलहाल स्कूल नहीं जा पा रहे। उन्होंने कहा कि मेरे घर वालों को जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी भक्ति को नकली कहा जा रहा है, जो मैं और मेरे परिजन बिलकुल बर्दाशत नहीं करेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2024 09:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola