---विज्ञापन---

Manthan 2025: ‘दिल्ली चुनाव में AAP के लिए गेमचेंजर साबित होगी महिला सम्मान योजना’, संजय सिंह का Exclusive Interview

Manthan 2025 : नोएडा स्थित isomes सभागार में मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Sanjay Singh Exclusive Interview
---विज्ञापन---

Manthan 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने News24 के मंथन 2025 में शिरकत की। संजय सिंह ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सवालों के बेबाक जवाब दिए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 6 महीने पहले चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। कार्यकर्ता डोर-डोर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए योजनाएं चल रही हैं। महिला सम्मान योजना में 40 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह योजना चुनाव में आप के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होगी। इस चुनाव में आप को 60 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि का ऐलान किया तो वे विरोध करने लगे। क्या सिर्फ बीजेपी को हिंदू धर्म का ठेका मिला है? संजय सिंह ने कहा कि अगर गलती से इन लोगों के हाथों में दिल्ली की सत्ता चली गई तो ये बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री जैसी योजनाओं को बंद कर देंगे। हर मुद्दे पर आप ने लड़ाई लड़कर योजनाओं को दिल्ली में लागू किया। बीजेपी सबसे ज्यादा झूठ फैला रही है। भाजपा लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती है। हर राज्य में विपक्ष को दबाया जा रहा है। आप के पास नेता, नीयत और नीति है।

First published on: Jan 17, 2025 01:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola