Punjab byAssembly Election 2024

Video: Punjab उपचुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे, कहां से मिला टिकट?

AAP 4 Candidates List for Punjab Byelection 2024: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आइए देखते हैं आम आदमी पार्टी ने किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया है?

AAP 4 Candidates List for Punjab Byelection 2024: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में एक बार फिर चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। देश के 14 राज्यों में उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इसी कड़ी में पंजाब की 4 सीटों पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की चारों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने चारों सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। AAP ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा को टिकट दिया है। छाबवाल से ईशान चब्बेवाला को AAP प्रत्याशी घोषित किया गया है। गिदड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी और बरनाला से हरिंदर का नाम सामने आया है। बता दें कि 13 नवंबर को चारों सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ