हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं 6 सुपरस्टार खिलाड़ी, टीम में अब नहीं बन रही है जगह 

साल 2026 की आज से शुरुआत हो गई है. ये साल बहुत ही खास होने वाला है. 2026 की शुरुआत में ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. जिसके बाद सभी टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर देंगी. ऐसे में सभी टीमें फिलहाल इस साल बड़े बदलाव से गुजर सकती है. जिसके कारण कुछ खिलाड़ियों के करियर पर ग्रहण भी लग सकता है. इन खिलाड़ियों की जगह नहीं बन पा रही है.

विज्ञापन
glenn maxwell and ravindra jadeja

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होनी है. इस टूर्नामेंट के बाद कई टीमें बदलाव के दौर से गुजर सकती हैं. अधिकतम टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027, ओलंपिक 2028 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 को ध्यान में रखकर अपना स्क्वाड बनाना शुरू कर देंगी. जिसके कारण कुछ स्टार खिलाड़ियों की टीम में जगह बहुत ही मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में 6 सुपरस्टार खिलाड़ी इस साल वाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर सकते हैं. कुछ खिलाड़ियों का करियर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. 

6 खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास का फैसला 

अफगानिस्तान के सुपरस्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा बोल सकते हैं. वहीं न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन भी वाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. अगर न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट में अच्छा नहीं करती है, तो वो इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं. स्टीव स्मिथ और रवींद्र जडेजा भी इस साल वाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. जडेजा से पहले फिलहाल अक्षर पटेल की जगह बन रही है. मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल भी इस साल संन्यास ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘रोहित-विराट के संन्यास लेने के बाद…’, रविचंद्रन अश्विन ने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन

संन्यास के पीछे का कारण जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भूल चूक सुधारने का गंभीर-अगरकर को अभी भी मिलेगा मौका, टीम इंडिया का बदल सकता है स्क्वाड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola