50 Mosque made from Dubai Mall: दुबई को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां की लैविश लाइफस्टाइल पर लोग अक्सर फिदा रहते हैं। दुबई में बड़ी-बड़ी इमारतों की भी कोई कमी नहीं है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी यहीं मौजूद है। मगर अब दुबई सरकार ने एक अनोखा ऐलान किया है। जी हां, दुबई में एक आलीशान मॉल बनने जा रहा है। इस मॉल से सरकार को मोटी कमाई होगी और इन पैसों से 50 मस्जिदों की फंडिंग की जा रही है।
मॉल की खासियत
दुबई में बनने वाला ये आलीशान मॉल पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा। ये मॉल अल खवानीज में 1,65,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनकर तैयार होगा। मॉल में 29 शोरूम, शॉपिंग सेंटर, मेडिकल सेंटर, रेस्त्रां और फिटनेस सेंटर मौजूद रहेंगे। इस इको फ्रेंडली मॉल में एनर्जी बनाने और बचाने के लिए मॉर्डन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
कितनी होगी कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मॉल की लागत 40 मिलियन दिरहम यानी 91 करोड़ 19 लाख रुपये हो सकती है। इस मॉल के बनने पर दुबई सरकार को अच्छा-खासा रेवेन्यू मिलेगा। सरकार ये पैसा 50 मस्जिदों के निर्माण में लगाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस मॉल से दुबई सरकार को हर साल 8 मिलियन दिरहम यानी 18 करोड़ रुपये की कमाई होगी। इन पैसों से मस्जिदों की फंडिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav ने क्यों छेड़े नौवीं अनुसूची के तार? क्या इससे बढ़ेगा बिहार का आरक्षण?
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
9 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
14 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines