हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 WC 2026: दुनिया पर भारी पड़े भारत के ये 5 स्टार खिलाड़ी, ऐसे दिलाया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ओर से 5 खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से महफिल लूटी. इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के चैंपियन बनने तक के सफर में अहम किरदार प्ले किया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया. भारत ने 96 रनों से मुकाबला जीता. टूर्नामेंट में भारत के 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. पहला नाम संजू सैमसन का आता है. उन्होंने 5 मैच में 80.25 की शानदार औसत के साथ 321 रन बनाए.

वहीं, ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 9 मैचों में 3 अर्धशतक के दमपर 317 रन बनाए. शिवम दुबे ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 9 मैचों में 235 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी धार दिखाया. दोनों ने 9 मैच में क्रमश 14-14 विकेट झटके. इन पांच खिलाड़ियों ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola