cricket News - 2025-11-14T191139.296

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, पहले ही दिन सरेंडर हुई प्रोटियाज टीम

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जा रहा है. पहले दिन साउथ अफ्रीका खासा कमाल नहीं कर सकी. भारत के 5 खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. आइए एक नजर डालते हैं.

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका 2 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 14 नवंबर से कोलकाता में आमने सामने हैं. पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. पहले गेंदबाजों ने जलवा दिखाया और साउथ अफ्रीका को 159 रनों पर ही समेट दिया. पहले दिन भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आता है, जिन्होंने अपने करियर का 16वां 5 विकेट हॉल लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी 2-2 सफलता मिली. केएल राहुल ने भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक 13 रन बनाए और नाबाद रहे. इसके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार कप्तानी की. इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर साउथ अफ्रीका का बंटाधार कर दिया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ