WI vs PAK: वेस्टइंडीज के खिलाफ फिसड्डी हुए 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी, कैरेबयाई धरती पर निकल गई 'हवा'
Author: News24 हिंदी
Aug 11, 2025 12:35 PM IST
West Indies vs Pakistan: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 10 अगस्त को खेला गया। बारिश की वजह से ये मैच 37 ओवर का खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 33.2 ओवर में 184 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सैम अयूब ने 31 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि अब्दुल्लाह शफीक ने 40 गेंदों में 26 रन बनाए। नंबर 3 पर उतरे बाबर आजम 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, वहीं मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 16 और सलमान अली आगा के बल्ले से भी 9 रन निकले। इन 5 बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।