हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के वो 5 खिलाड़ी जिनका डेब्यू मैच ही हो गया आखिरी, अर्धशतक बनाकर भी खत्म हुआ करियर

Team India: टीम इंडिया के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है. हालांकि इस सपने को बहुत ही कम लोग पूरा कर पाते हैं. कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक ही मुकाबला टीम इंडिया के लिए खेल पाए. इनमें घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना बहुत ही बड़े सम्मान की बात है. हर खिलाड़ी को ये सम्मान नहीं मिलता है. बहुत ही कम खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेल पाते हैं. कुछ खिलाड़ियों की किस्मत ऐसी भी रही कि उन्हें टीम इंडिया से सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने को मिला. ऐसे में ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. इस लिस्ट में घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार का नाम भी शामिल है. वहीं डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद भी स्टार खिलाड़ी को दूसरा मौका नहीं मिला. 

वो 5 खिलाड़ी जिनका डेब्यू मैच बन गया आखिरी 

घरेलू क्रिकेट स्टार फैज फजल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था. जहां पर उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था. हालांकि उसके बाद भी उन्हें दूसरा मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिल सका. तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को भी टीम इंडिया से सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला. कुछ ऐसा ही आईपीएल के स्टार गेंदबाज रहे श्रीनाथ अरविंद के साथ भी हुआ था. सिर्फ वो ही नहीं रोबिन सिंह जूनियर ने भी टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 ही मुकाबला खेला था. वहीं लिस्ट में पंकज धर्माणी का नाम भी शामिल है. इन सभी खिलाड़ियों की कहानी हैरान करने वाली है. 

ये भी पढ़ें: पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने जड़ दिया बैक टू बैक तीसरा पचासा, KKR में लेंगे दिग्गज की जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola