हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर सामने आए 5 बड़े अपडेट, 1 महीने पहले लेना होगा बड़ा फैसला!

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 आगामी फरवरी और मार्च में होने वाला है. सभी 20 टीमें आगामी विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए कमर कस चुकी हैं. इस बार भारतीय टीम को मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है. विश्व कप 2026 पर 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करने वाले हैं. इस बार भी 20 टीमें आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हैं. कुल 20 टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं. वर्ल्ड कप से लगभग एक महीने पहले आईसीसी को फाइनल टीमें देनी होती हैं. कुल 15 खिलाड़ी ही स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम के संभावित दल पर नजर डालें तो टीम एशिया कप 2025 से मिलती-जुलती रहने वाली है. फिलहाल आईसीसी ने शेड्यूल की घोषणा नहीं की है. लेकिन 25 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे मुंबई में शेड्यूल की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- IPL से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की भी टेंशन, टूटेगा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली सभी टीमें

भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, ओमान, नेपाल और यूएई.

ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें