
Team India की वनडे टीम को लेकर 5 बड़ी अपडेट आई, रोहित-विराट पर हुआ बड़ा फैसला!
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Team India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। जिसके कारण ही टीम इंडिया के फैंस को ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार है। खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी दोबारा इसी सीरीज से मैदान पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज को लेकर अब 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं। इसके साथ ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित-विराट को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज से भारतीय टीम मैनेजमेंट वनडे विश्व कप 2027 की भी तैयारी शुरू करने वाली है। जिसके कारण ही इस सीरीज की टीम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच लंबी बातचीत हुई है। जिसके बाद ये भी कहा जाने लगा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह पक्की है। अन्य अपडेट के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: