---विज्ञापन---

AUS vs BAN: इन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने पहले दिन किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को पिला दिया पानी

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने महफिल लूटी और मेजबान टीम के पसीने छुड़ा दिए. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का पहला दिन

ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑल आउट हो गया।

हसन महमूद ने 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया।

बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए।

बांग्लादेश के बल्लेबाज

तंजीद हसन 32 रन और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

Image Credit: X
---विज्ञापन---

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को पानी पिला दिया. बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेट दिया. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

इसके अलावा इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद को भी 2-2 सफलता मिली. इसके अलावा बल्लेबाजी में पहले दिन तंजीद हसन और मोमिनुल हक ने अच्छा खेल दिखाया. तंजीद 67 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोमिनुल 49 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 24 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना दिए हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 13, 2026 09:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola