Regional Parties Wiped Out in Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। हालांकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। फिर भी वह इस चुनाव में 240 सीटें जीतकर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बीजेपी और उसके सहयोगियों को इस चुनाव 292 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। इस बीच इस चुनाव में 4 क्षेत्रीय दल ऐसे रहे जो चुनाव परिणामों में पूरी तरह साफ हो गए।
जानकारी के अनुसार बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। यूपी में मायावती को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 के चुनाव में 10 सीटें जीतने वाली बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। बसपा के बाद ओडिशा में बीजेडी का सूपड़ा साफ हो गया। पिछले चुनाव में 21 में से 14 सीटें जीतने वाली बीजेडी इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई। वहीं राज्य की सत्ता भी उसके हाथ से चली गई।
तेलंगाना में बीआरएस तो तमिलनाडु में AIADMK साफ
भाजपा ने इस चुनाव में ओडिशा की 21 में से 20 सीटें जीत ली। जबकि विधानसभा में 147 में से 78 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बना ली। तेलंगाना में लगातार 10 साल तक सरकार चलाने वाले केसीआर को भी इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। राज्य की 17 में से 8 सीटें बीजेपी और 8 सीटें कांग्रेस को मिली। वहीं एक सीट ओवैसी के खाते में गई। वहीं तमिलनाडु में एआईएडीएमके भी इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
11 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
13 hrs agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
1 day agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoबेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines