Regional Parties Wiped Out in Lok Sabha Election 2024

North से South तक खत्म हुए 4 क्षेत्रीय दल, Lok Sabha Election में नहीं मिली एक भी सीट

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे देश के सामने है। बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। इस बीच कई क्षेत्रीय दल ऐसे हैं जो इस चुनाव में साफ हो गए।

Regional Parties Wiped Out in Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। हालांकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। फिर भी वह इस चुनाव में 240 सीटें जीतकर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बीजेपी और उसके सहयोगियों को इस चुनाव 292 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। इस बीच इस चुनाव में 4 क्षेत्रीय दल ऐसे रहे जो चुनाव परिणामों में पूरी तरह साफ हो गए।

जानकारी के अनुसार बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। यूपी में मायावती को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 के चुनाव में 10 सीटें जीतने वाली बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। बसपा के बाद ओडिशा में बीजेडी का सूपड़ा साफ हो गया। पिछले चुनाव में 21 में से 14 सीटें जीतने वाली बीजेडी इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई। वहीं राज्य की सत्ता भी उसके हाथ से चली गई।

तेलंगाना में बीआरएस तो तमिलनाडु में AIADMK साफ

भाजपा ने इस चुनाव में ओडिशा की 21 में से 20 सीटें जीत ली। जबकि विधानसभा में 147 में से 78 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बना ली। तेलंगाना में लगातार 10 साल तक सरकार चलाने वाले केसीआर को भी इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। राज्य की 17 में से 8 सीटें बीजेपी और 8 सीटें कांग्रेस को मिली। वहीं एक सीट ओवैसी के खाते में गई। वहीं तमिलनाडु में एआईएडीएमके भी इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ