
IPL 2026 Auction में इन 4 बिहारी खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, फ्रेंचाइजियों ने खर्च किए करोड़ों
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी और किस्मत चमकी. आईपीएल ऑक्शन में 4 बिहारी खिलाड़ियों पर टीमों ने दिल खोलकर पैसे लुटाए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज आकाशदीप को 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इसके अलावा 3 बार की आईपीएल विजेता केकेआर ने सांसद पप्पु यादव के बेटे सार्थक रंजन को भी 30 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार खेल दिखाया था. वह पहली बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बने थे.
इसके अलावा बिहार के गोपालगंज से आने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद तो वहीं सुपौल के मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस ने 30-30 लाख रुपये में खरीदा. इन खिलाड़ियों के अलावा ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी पहले से ही आईपीएल का हिस्सा हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: