IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में इन 4 भारतीय धुरंधरों ने मचाया धमाल, इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई 'नींद'
Author: News24 हिंदी
2025-07-24 05:40:40
This browser does not support iframes.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। 23 जुलाई से मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन भारत के 4 बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 107 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि राहुल ने भी 98 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। नंबर 3 पर साई सुदर्शन ने भी 151 गेंदों में 61 रन जोड़े। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी तेज तर्रार बल्लेबाजी की। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए। हालांकि वह बीच मैच में ही चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट हुए। पहले दिन भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 14 ओवर में 47 रन खर्च कर 2 विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन को 1-1 सफलता मिली। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines