हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: भारत के लिए टेंशन बने ये 4 गेंदबाज, इंग्लैंड में जमकर हुई 'कुटाई'

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जारी है। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 465 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। जस्सी के अलावा कोई भी गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने खराब गेंदबाजी की। सिराज ने 27 ओवर में 122 रन खर्च कर 2 विकेट लिए।

इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 6.40 की इकोनॉमी रेट के साथ खूब रन लुटाए। उन्होंने 20 ओवर में 6.40 की इकोनॉमी रेट के साथ 128 रन लुटा दिए। रविंद्र जडेजा भी विकेट के लिए तरसते नजर आए। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली, जबकि शार्दुल ठाकुर ने भी 6 ओवर में 38 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Sponsored Links by Taboola