PBKS vs RR: 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना सामना हो रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने इस मैच में कमाल कर दिया. टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222/4 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के 4 बल्लेबाजों ने धुआं उड़ा दिया. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए. इसके बाद कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोयनिस ने 22 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इन 4 बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

---विज्ञापन---