IPL 2025 - 2025-05-13T190011.865
विज्ञापन

IPL 2025 प्लेऑफ से पहले 3 विदेशी स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर! RCB-MI और GT की बढ़ी टेंशन

IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 प्लेऑफ से पहले आरसीबी, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टेंशन बढ़ गई है।

IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया था। हालांकि अब टूर्नामेंट को फिर से शुरु करने का निर्देश दिया गया है। 17 मई से आईपीएल 2025 2.0 की शरुआत हो रही है। हालांकि आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होते ही 3 स्टार खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने वाले हैं। तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं। जोस बटलर गुजरात टाइटंस के लिए हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जबकि जेकब बैथल भी आरसीबी का साथ छोड़ देंगे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज विल जैक्स ने भी टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल इन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की ओर से हिस्सा लेना है। वनडे सीरीज 29 मई से 3 जून के बीच खेली जाएगी, जबकि वनडे सीरीज 6 जून से 10 जून के बीच होने वाली है। इस अहम सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम में मौका मिला है। बता दें कि आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से हो रही है, फाइनल 3 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ