pm modi

Video: पीएम मोदी ने शपथ लेने के बाद क्यों जोड़े राहुल-अखिलेश के आगे हाथ? इशारों-इशारों में...

18th Lok sabha Session: संसद के 18वें सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। पीएम मोदी समेत सभी सांसदों ने शपथ ली। जैसे ही शपथ लेने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया गया। विपक्ष ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। विपक्ष के नेताओं ने संविधान की कॉपियां भी लहराईं।

Lok sabha Election 2024 Result: देश की 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है। सभी नए सांसदों ने शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सांसद पद की शपथ ली। हालांकि संसद सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही, लेकिन इसी बीच लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर भी देखने को मिली। जैसे ही शपथ लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा हुई, वैसे ही विपक्ष के लोग शोर मचाने लगे। साथ में विपक्ष के नेता संविधान की कॉपी दिखाने लगे। लेकिन प्रधानमंत्री की शपथ के बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन

इसके बाद पीएम ने न केवल प्रोटैम स्पीकर का अभिवादन किया, बल्कि राहुल गांधी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर हाथ जोड़े। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। जो काफी चर्चा में रहा। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ