18th Lok Sabha Parliament Session: लोकसभा स्पीकर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिख रहा है। एनडीए की ओर से ओम बिरला का नाम आगे किया गया है। वहीं, इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस नेता के सुरेश का नामांकन दाखिल करवाया गया है। दोनों में से कौन स्पीकर बनेगा? इसको लेकर कल फैसला होगा। लेकिन अभी इंडिया ब्लॉक और एनडीए के सहयोगी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। एनडीए के नेता कह रहे हैं कि तीसरी बार जनता का अपार समर्थन उनकी सरकार को मिला है। वहीं, इंडिया ब्लॉक के नेता सरकार चलने पर सवाल उठा रहे हैं। इंडिया ब्लॉक के कुछ नेता तो दिसंबर तक सरकार गिरने की बात कह रहे हैं।
18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र शुरू हो चुका है। पहले दिन लगभग 280 सांसदों को शपथ दिलवाई गई थी। वहीं, दूसरे दिन बचे हुए सांसद शपथ ले रहे हैं। स्पीकर को लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक में लड़ाई देखने को मिली है। लगातार दो बार बीजेपी एनडीए में अकेले बहुमत के साथ आई थी। लेकिन इस बार वह जादुई आंकड़े से दूर है। हालांकि एनडीए जादुई आंकड़े को पार कर चुका है। जिसके बाद अब स्पीकर को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। क्या एनडीए अपना स्पीकर लोकसभा में बना पाएगा? क्या इंडिया ब्लॉक कोई चमत्कार दिखा पाएगा? आइए देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
23 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines