हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे 

Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार हर मुकाबले में बल्ले के साथ रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही इंडिया अंडर-19 की टीम लगातार जीतते हुए नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. जिसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: मात्र 14 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. जहां पर उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम को उनके घर में ही खेली गई तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत लिया. इस सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद ही वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को भी पीछे छोड़ दिया है. 

वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम को वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से हरा दिया. इसी के साथ वैभव सबसे कम उम्र में क्लीन स्वीप करने वाले अंडर-19 टीम के कप्तान बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम था. साल 2012 में उन्मुक्त चंद ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम को 5-0 से हराया था. कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए.

ये भी पढ़ें: टी20 टीम से बाहर होने के बाद चमके जितेश शर्मा, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

विज्ञापन

इस रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत-विराट कोहली की वापसी दिल्ली के लिए बनी वरदान, खत्म हुआ 5 सालों का इंतजार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola