Untitled design (54)

आर्थिक तंग, पिता को बेचनी पड़ी जमीन, दादी चाहती थी अफसर बने बेटा, 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की अनसुनी कहानी

13 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल मेगा ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है।

Vaibhav Suryavanshi IPL 2025: 25 नवंबर की तारीख वैभव सूर्यवंशी के परिवार के लिए ऐतिहासिक बन गई। 13 साल की जिस उम्र में बच्चे होश संभालना सीखते हैं, उस उम्र में वैभव मालामाल हो गए। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव पर राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। बिहार के ताजपुर गांव से आने वाले वैभव के सूर्य से इस कदर उनका घर चमक उठेगा यह तो उनके परिवार ने भी नहीं सोचा होगा। मगर इस चमक और करोड़पति बनने के पीछे का संघर्ष भी उतना ही कठिन रहा है।

विज्ञापन

वैभव को क्रिकेटर बनाने की जिद उनके पिता की थी। घर में आर्थिक तंगी थी, लेकिन वैभव के पिता ठान चुके थे कि घर के खराब हालात बेटे के सपने के आडे नहीं आने देंगे। वैभव की दादी की चाहत थी कि वह पढ़-लिखकर बड़ा अफसर बने। मगर बाप-बेटे की जोड़ी तो यह तय कर चुकी थी कि नाम तो 22 गज की पिच पर ही बनाना है। वैभव के घर वाले बताते हैं कि उन्होंने महज चार साल की उम्र में ही बल्ला थाम लिया था। कोच के मुताबिक, वैभव शुरुआत से ही काफी मेहनती रहे हैं और वह नेट्स सेशन में चार से पांच घंटे बिताते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ