12 Indians stranded in Turkey

इस मुस्लिम देश में फंसे 12 भारतीय; आखिर क्यों कर रहे हैं मौत की मांग? देखिए Video

Indians Stranded In Turkey: एजेंट्स के जाल में फंसे 12 भारतीय नाविक इस समय तुर्की में एक जहाज पर फंसे हुए हैं। इन लोगों की स्थिति इतनी खराब है कि वह आजाद करने या फिर जान से मार देने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार ने इस मामले में तुर्की से संपर्क साधा है।

Indians Stranded In Turkey : मुस्लिम देश तुर्की में 12 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। एजेंट्स के झांसे में फंसे ये लोग एक जहाज पर फंसे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये 12 नाविक पिछले 3 महीने से अधिक समय से बिना पैसों के गुजारा कर रहे हैं। इन्होंने गुहार लगाई है कि या तो हमें आजाद कराया जाए या फिर मौत दे दी जाए। नाविकों ने कहा कि हमारे पास बिल्कुल पैसे नहीं हैं और हमें जहाज न छोड़ने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

इन भारतीयों ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। इसे लेकर शिपिंग डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर कैप्टन मनीष कुमार ने कहा है कि एजेंट्स को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। हम तुर्की में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुर्की में अपने दूतावास से भी संपर्क किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी को देश वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ