PAK vs WI 2nd Test: मुल्तान में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 118 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया। टेस्ट के पहले ही दिन कुल 20 विकेट गिरे और दोनों टीमों का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। वेस्टइंडीज पहली पारी में जहां 163 रन बनाकर ऑलआउट हुई,तो पाकिस्तान का हाल तो और बेहाल रहा।
मेजबान टीम महज 154 रन बनाकर ही फर्स्ट इनिंग में ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से स्पिन गेंदबाज नोमान अली ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट झटके और हैट्रिक को भी अपने नाम किया। वह पाकिस्तान की ओर से हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
टेस्ट के पहले दिन गिरे 20 में से 16 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए। इसके साथ ही 118 साल पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर हो गया। टेस्ट क्रिकेट में 1907 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में एक दिन में स्पिनर्स ने 14 विकेट निकाले थे। अब यह रिकॉर्ड मुल्तान के मैदान पर चकनाचूर हो गया है।
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines