इन 10 अनकैप्ड प्लेयर्स की लगेगी IPL 2026 के ऑक्शन में लॉटरी! जमकर होगी पैसों की बारिश

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में स्टार प्लेयर्स के साथ-साथ कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजियों की रडार पर होंगे. यश धुल के लिए कई टीमों के बीच ऑक्शन टेबल पर जोरदार जंग देखने को मिल सकती है. वहीं, अनमोलप्रीत सिंह की भी लॉटरी लग सकती है.

Yash Dhull

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में कुल 359 प्लेयर्स की किस्मत का फैसला होना है. कई स्टार खिलाड़ी भी इस बार की नीलामी में शामिल होने वाले हैं. हालांकि, टीमों की निगाहें कुछ ऐसे अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी रहेंगी, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है. आइए ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं, जिनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है.

यश धुल की आईपीएल ऑक्शन में लॉटरी लग सकती है. यश सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. लीग स्टेज में उनके बल्ले से 145 के स्ट्राइक रेट से 261 रन निकले हैं. यश इससे पहले दिल्ली और केकेआर टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह की भी ऑक्शन में लॉटरी लग सकती है. सैयद मुश्ताक अली में अनमोल ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से खासा प्रभावित किया है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ