IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं. साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. बुमराह और सुदर्शन समेत भारत के 10 खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी भी इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट की वजह से बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं. वरुण चक्रवर्ती के अलावा आकाशदीप भी चोटिल चल रहे हैं. वहीं, रियान पराग और अशोक शर्मा भी चोटिल हैं. अशोक शर्मा ने हाल ही में भारत के लिए डेब्यू किया. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में पहली बार मौका दिया गया था. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए भारत के कई स्टार टेस्ट खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है.
---विज्ञापन---