हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर चौंकाने वाली 10 बड़ी बातें, 4 धुरंधर हुए बाहर

IND vs AUS: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अगरकर ने कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को दी गई है, जबकि टी-20 की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे. रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है, जबकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताब जिताया था. रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. वहीं, रवींद्र जडेजा के अलावा हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को वनडे और टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है. पांड्या और पंत इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को वनडे का उपकप्तान भी बनाया गया है. वहीं ध्रुव जुरेल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour Live: तिलक वर्मा की भी लग सकती है लॉटरी! पाकिस्तान को पीटने का मिलेगा इनाम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola