हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 501 रन, 33 छक्के... दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान श्रेयस अय्यर अनचाही लिस्ट में शामिल

IND vs WI, 2nd T20I 10 Records: वेस्ट इंडीज ने भारत को दूसरे T20I मैच में 6 विकेट से हराया. इस मुकाबले में कुल 501 रन बनाए और 33 छक्के लगे. इस मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई, वहीं हार के साथ श्रेयस अय्यर का नाम भी अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया.

विज्ञापन
IND vs WI मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड (Image: ANI)

IND vs WI, 2nd T20I 10 Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेला गया दूसरा T20I मैच बेहद रोमांचक साबित हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 250 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसका वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवरों में सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. मैच के दौरान कुछ बड़े रिकॉर्ड भी टूटे. 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है, लेकिन वेस्टइंडीज ने ऐसा करके इतिहास रच दिया. यह इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. साउथ अफ्रीका की 259 रनों की रन चेज पहले स्थान पर है. इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बने.

IND vs WI दूसरे T20I में बने कई रिकॉर्ड

दूसरे T20I मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 501 रन बने, जो किसी T20I मैच का दूसरा सबसे बड़ा कुल स्कोर है. इस मैच में 46 चौके और 33 छक्के लगे, यानी कुल 79 बाउंड्री जड़ी गईं. यह T20I इतिहास में एक मैच में तीसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है. वेस्टइंडीज ने अपने T20I इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. इसके अलावा शाई होप ने भी अपनी शतकीय पारी के जरिए कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़े. श्रेयस अय्यर के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है. वह पहले ऐसे कप्तान हैं, जो 240 से अधिक रनों के लक्ष्य का तीन बार बचाव करने में असफल रहे. अन्य रिकॉर्ड्स के बारे में जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: 250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, हार के बाद गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola