हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने, हैदराबाद पुलिस ने किया अलर्ट

हैदराबाद पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी Auto-Execution File Attack का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें No लिखते ही मैलवेयर एक्टिव होकर फोन का कंट्रोल लेकर बैंक से पैसा निकाल लेता है.

विज्ञापन
WhatsApp पर No लिखते ही बैंक अकाउंट खाली हो रहा है. पुल‍िस ने यूजर्स के ल‍िए अलर्ट जारी क‍िया है और कुछ जरूरी ट‍िप्‍स भी द‍िए हैं. (फोटो - एआई)

क्या आपने भी कभी बैंक का मैसेज समझकर WhatsApp पर NO लिख दिया है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. हैदराबाद पुलिस कमिश्‍नर VC Sajjanar ने एक बहुत खतरनाक नए स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है. उन्होंने बताया कि सिर्फ दो अक्षर का NO लिखते ही आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. न कोई OTP मांगा, न कोई लिंक पर क्लिक कराया, फिर भी पैसा गायब. एक चार्टर्ड अकाउंटेंट तक इस जाल में फंस गया और उसकी पूरी जिंदगी की कमाई साफ हो गई.

ये नया WhatsApp स्कैम कैसे होता है?

पुलिस ने इसका पूरा तरीका बताया है, ध्यान से समझिए. सबसे पहले आपके WhatsApp पर अनजान नंबर से मैसेज आएगा – ‘आपके अकाउंट से 25000 डेबिट हुए हैं’.

इसके बाद दूसरा मैसेज तुरंत आएगा – ‘अगर आपने ये ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो तुरंत NO लिखकर भेजें.’ आप घबराकर NO लिखकर भेज देते हैं. और यहीं आप फंस जाते हैं. जैसे ही आप NO भेजते हो, उस मैसेज में छिपा हुआ Malware / Auto-Execution File एक्टिव हो जाता है. कुछ सेकंड में हैकर का आपके फोन पर पूरा कंट्रोल हो जाता है और वो आपका बैंक अकाउंट खाली कर देता है. इसे Auto-Execution File Attack बोल रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे बचें? पुलिस ने बताए 3 जरूरी टिप्स
कभी भी YES / NO का रिप्लाई मत करो:
बैंक कभी भी WhatsApp पर अनजान नंबर से YES/NO नहीं पूछता. ये 100% फ्रॉड है.
तुरंत ब्लॉक और डिलीट करें: ऐसा मैसेज आए तो घबराएं नहीं. बल्‍क‍ि बिना रिप्लाई किए नंबर को ब्लॉक कर दें और चैट डिलीट कर दें.
बैंक ऐप में चेक करें : पैसा कटा है या नहीं, ये हमेशा अपने ऑफिशियल बैंक ऐप या 1930 पर कॉल करके चेक करें. WhatsApp मैसेज पर भरोसा नहीं करें.

अगर गलती से आप शिकार बन गए हो तो Golden Hour में तुरंत 1930 पर कॉल करो या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. एक NO आपकी सालों की मेहनत बर्बाद कर सकता है, इसलिए इस मैसेज को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola