Nyaya Setu Chatbot: हर आम इंसान को न चाहते हुए भी कभी न कभी कानूनी सहायता की जरूरत पड़ती ही है. चाहे वह किसी जमीन-जायदाद का मामला हो, पारिवारिक मामला हो या किसी अन्य मामले में कानूनी सलाह की जरूरत हो. अक्सर लोग कोर्ट और वकीलों के चक्कर से बचते हैं. ऐसे में भारत सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक न्याय सेतु (Nyaya Setu) AI चैटबॉट लॉन्च किया है. यह कानूनी सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए एक डिजिटल कनेक्शन की तरह काम करेगा.
यह भी पढें : 500 रुपये के नोट बंद कर रहा RBI? क्या सरकार कर रही मार्च 2026 में बदलाव की तैयारी?
जानिए ये कैसे आपकी मदद करेगा?
दरअसल, न्याय सेतु आपके फोन में हर जरूरी कानूनी जानकारी आपको देगा जो आप जानना चाहते हैं. इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपको फ्री में ही आपके फोन में जानकारी देगी. ये चैटबॉट आपको जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात की जानकारी देगा, वैवाहिक विवाद, गुजारा भत्ता और कस्टडी, ठगी या खराब सर्विस के खिलाफ शिकायत कैसे करें इसकी जानकारी, एफआईआर दर्ज कराने से लेकर कानूनी सहायता क्लीनिकों तक की जानकारी आपको देगी.
जानकारी पाने के लिए क्या करें
इसे इस्तेमाल करने के लिए, आपको WhatsApp पर 7217711814 नंबर पर मैसेज करना होगा (यह ‘टेली-लॉ’ के नाम से दिखेगा). आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद, आपको एक चैटबॉट का एक्सेस मिलेगा, जो AI का इस्तेमाल करता है. ये सुविधा पूरी तरह मुफ्त है. यह सर्विस आसान जवाबों के लिए AI का इस्तेमाल करती है और शुरुआती सलाह के लिए यूजर्स को पैनल वकीलों से जोड़ती है.
- आपको बस अपने फोन में ये ऑफिशियल नंबर (7217711814) को सेव कर WhatsApp पर Hi लिखकर भेजना होगा.
- चैटबॉट आपसे कुछ सवाल पूछेगा,जिसका जबाव आपको देना होगा.
- इसके बाद आपको स्टेप-बाय-स्टेप लीगल प्रोसेस की जानकारी देगा.
- कोर्ट या वकील के पास जाने से पहले प्राथमिक जानकारी घर बैठे मिल जाती है.
- इससे आपको बातचीत सेफ रहती है.
संबंधित खबरें
HDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
1 hr ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
22 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
4 days ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
4 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines