500 रुपये के नोट बंद कर रहा RBI? क्‍या सरकार कर रही मार्च 2026 में बदलाव की तैयारी?

सोशल मीड‍िया पर 500 रुपये के नोट बंद करने की अफवाह तेजी से वायरल हो रही है. मैसेज में यह दावा क‍िया जा रहा है क‍ि आरबीआई इस साल मार्च में 500 रुपये के नोट बंद करने वाला है. इस बारे में सरकार क्‍या कह रही है, जानें.

500 rupees

क्‍या मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद होने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर इन द‍िनों एक संदेश बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा क‍िया गया है क‍ि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मार्च 2026 से ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (ATM) से 500 रुपये के नोटों का डिस्ट्रीब्यूशन बंद कर देगा. मैसेज में यह भी कहा गया है कि सरकार मार्च 2026 में 500 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद करने की योजना बना रही है. इस दावे को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. आइये आपको बताते हैं क‍ि इस दावे में क‍ितनी सच्‍चाई है और सरकार का इस बारे में क्‍या कहना है?

विज्ञापन

PIB ने क‍िया फैक्‍ट चेक

सोशल मीड‍िया पर हो रहे इस दावे में क‍ितनी सच्‍चाई है, इसे लेकर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने फैक्‍ट चेक क‍िया और उसके नतीजे X (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट क‍िया है. क्या RBI मार्च 2026 तक ATM से 500 रुपये के नोटों का डिस्ट्रीब्यूशन बंद कर रहा है?

विज्ञापन

PIB के फैक्ट चेक से ये पता चला क‍ि सोशल मीडिया पर चल रहे दावे पूरी तरह से गलत हैं. फैक्‍ट चेक से पता चला है क‍ि मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद करने का RBI का कोई प्‍लान नहीं है.

इस मामले पर PIB फैक्ट चेक टीम ने कहा है कि ऐसे सभी दावे फर्जी हैं और RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. PIB फैक्ट चेक टीम ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि 500 ​​रुपये का करेंसी नोट अभी भी लीगल टेंडर है और लोग इसे कैश ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. फैक्ट चेक टीम ने लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि वे सावधान रहें और ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें.

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. सरकार को अक्सर ऐसे झूठे दावों का खंडन करने के लिए दखल देना पड़ता है. जून 2025 में भी, फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही एक दावे का खंडन किया था, जिसमें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे एक यूट्यूब क्लिप में एक एंकर दावा कर रहा था कि मार्च 2026 में 500 रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ