हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन होते हैं ADGP? जानें क्या काम करते हैं इस पद के अधिकारी, अचानक क्यों चर्चा में आई ये पोस्ट

AGDP Rank in Police: राज्य पुलिस के सबसे बड़े पदों में से एक एडीजीपी की पोस्ट होती है. यह पोस्ट राज्य स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी में से एक है. चलिए जानते हैं यह कौन होते हैं और यह पोस्ट अचानक चर्चा में क्यों आई है.

विज्ञापन
Credit - Social Media

ADGP राज्य स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी होते हैं. इस पोस्ट के बारे में समझने के लिए आप इसका पूरा नाम जान लीजिए. ADGP का पूरा नाम (Additional Director General of Police) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होता है. यह जोन की देखरेख करने का काम करते हैं. एडीजीपी अधिकारी अपने जिले के राज्य पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी को रिपोर्ट कर सकते हैं. इस पद के अधिकारी कानून व्यवस्था, प्रशिक्षण, खुफिया विभाग और अपराध शाखा का निरीक्षण करते हैं. इनका कार्य यह सुनिश्चित करना होता है कि, राज्य का राज्य का कानून परिवर्तन सिस्टम अच्छे से चलता रहे.

कितनी मिलती है इन्हें सैलरी?

एडीजीपी को बेसिक सैलरी 2 लाख के करीब मिलती है. इसके अलावा इस पद पर कई प्रकार के भत्ते जोड़ दें तो वेतन काफी अधिक हो जाता है. एडीजीपी को वेतन के अलावा सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा और मेडिकल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. इस पद पर सीधे भर्ती नहीं होती है. भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने कई सालों की सेवा और प्रमोशन के बाद आमतौर पर 25 सालों से ज्यादा के अनुभव के बाद किसी को इस पद पर प्रमोट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें – कौन थे सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन सिंह? 29 सितंबर को हुआ था ट्रांसफर, पत्नी भी हैं IAS अधिकारी

विज्ञापन

क्यों चर्चा में आई ADGP?

हरियाणा पुलिस के एडीजीपी (ADGP) वाई.एस. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस जांच में लगी हुई है. इस घटना के बाद से ही यह पोस्ट चर्चा में आई है. बता देंं कि, ADGP वाई.एस पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे. वह पिछले दो दशकों से हरियाणा पुलिस में अहम पदों पर कार्यरत थे. उनकी खुदकुशी करने के कारण का पता नहीं लगा है. हालांकि, उनके सहकर्मियों के अनुसार, वह पिछले दिनों से तनावग्रस्त नजर आ रहे थे. पुलिस फिलहाल हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola