हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat Sleeper Express: UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, 9 घंटे 45 मिनट में तय करेगी वाराणसी से दिल्ली का सफर

Varanasi to New Delhi Vande Bharat Sleeper Express: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी और यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है. जानिए रेगुलर टाइम-टेबल, 16 कोच, रूट, स्टॉपेज और प्रीमियम सुविधाओं की पूरी डिटेल.

विज्ञापन
UP की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 9 घंटे 45 मिनट में वाराणसी से दिल्ली पहुंचा देगी. (फोटो - PTI)

काशी यानी वाराणसी के लोगों और दिल्ली-यूपी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) का आज यानी 31 अक्टूबर 2026 से शुभारंभ होने जा रहा है. बनारस रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये ट्रेन 759 किलोमीटर का लंबा सफर महज 9 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. जान‍िये इस ट्रेन की टाइमिंग, रूट, सुविधाएं और उद्घाटन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

आज का उद्घाटन स्पेशल शेड्यूल

आज उद्घाटन के दिन यह ट्रेन (Train No. 02527) विशेष बनकर चलेगी. आज का शेड्यूल इस तरह रहेगा:

विज्ञापन

वाराणसी से प्रस्थान: शाम 4:15 PM
प्रयागराज जंक्शन: शाम 6:00 PM – 6:05 PM
कानपुर सेंट्रल: शाम 7:05 PM – 7:10 PM
अलीगढ़ जंक्शन: रात 11:20 PM
गाजियाबाद जंक्शन: रात 1:10 AM
नई दिल्ली आगमन: रात 2:00 AM

ध्यान दें क‍ि आज के उद्घाटन स्पेशल में केवल आमंत्रित अतिथि ही सफर करेंगे.

विज्ञापन

रेगुलर टाइम-टेबल: कल से इस समय पर चलेगी ट्रेन
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का नियमित समय सारणी जारी कर दी है. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी होगी. वाराणसी से शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को सेवा बंद रहेगी.

  1. वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 27421)
    वाराणसी प्रस्थान: रात 8:50 PM
    प्रयागराज: रात 10:35 PM
    कानपुर सेंट्रल: रात 12:40 AM
    अलीगढ़: तड़के 3:55 AM
    गाजियाबाद: सुबह 5:25 AM
    नई दिल्ली आगमन: सुबह 6:10 AM
  2. नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन नंबर 27422)
    नई दिल्ली प्रस्थान: रात 9:40 PM
    वाराणसी आगमन: अगले दिन सुबह 7:10 AM

कहां-कहां होगा स्टॉपेज
यह ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच केवल प्रमुख जंक्शनों पर ही रुकेगी:

विज्ञापन
  • वाराणसी जंक्शन / बनारस
  • प्रयागराज जंक्शन
  • कानपुर सेंट्रल
  • अलीगढ़ जंक्शन
  • गाजियाबाद जंक्शन
  • नई दिल्ली

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 823 यात्रियों के बैठने और सोने की व्यवस्था (3rd AC, 2nd AC और 1st AC) होगी. इसकी डिजाइन स्पीड 180 Kmph और ऑपरेशनल स्पीड 160 Kmph है. इस ट्रेन में आपको हवाई जहाज जैसी सुव‍िधाएं देखने को म‍िलेंगी. जैसे क‍ि ऑटोमेट‍िक दरवाजे, सेंसर आधारित लाइटिंग, हर बर्थ पर USB और टाइप-सी चार्जिंग सॉकेट, नॉइज-लेस कोच और जर्क-फ्री बेहतर सस्पेंशन सिस्टम होगा. सुरक्षा के ल‍िए ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली और CCTV कैमरे लगे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola